जमुई: डॉ. नीरज साह ने जमुई के अलग- अलग जगहों पर स्कूली बैग, साड़ी और अंगवस्त्र वितरण कर स्वतंत्रता दिवस की मनाई खुशियां
Jamui, Jamui | Aug 15, 2024 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को जमुई के हड्डी रोग विशेषज्ञ सह समाजसेवी डॉ. नीरज साह जमुई के अलग- अलग जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत हुए। इस दौरान वे गरीब बच्चों के बीच स्कूली बैग, पाठ्य सामग्री के अलावा जरूरत महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किए। साथ ही समारोह आयोजित कर दिव्यांगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।