जमुई: हत्या मामले में जमुई कोर्ट ने एक पुरुष और एक महिला को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, लगाया 10- 10 हज़ार रुपया जुर्माना
Jamui, Jamui | Aug 15, 2024 जमुई के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय पवन कुमार ने हत्या के एक मामले में देवघर के फुलची गांव निवासी 45 वर्षीय महेंद्र राय और गिरिडीह के पोखरिया निवासी 56 वर्ष पाबो देवी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 10-10 हज़ार रुपए का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना की राशि नहीं देने पर 6 माह की सजा अतिरिक्त भुगतनी होगी।