जमुई: बंधौरा से लापता युवती को गिद्धौर पुलिस ने किया बरामद मेडिकल के लिए लाया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Aug 15, 2024 बंधौरा से लापता एक युवती को गिद्धौर थाने की पुलिस ने बरामद कर लिया। जिसे कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार की शाम सदर अस्पताल लाया गया। बरामद युवती की पहचान बंधौरा गांव निवासी आकांक्षा कुमारी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि युवती के परिजनों ने अपहरण का मामला गिद्धौर थाने में दर्ज कराया था।