जमुई: शक्तिघाट के पास ट्रेन से गिरकर अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया शव
Jamui, Jamui | Aug 15, 2024 क्यूल- जसीडीह रेलखंड के शक्ति घाट के पास से गुरुवार को रेल पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। फिलहाल मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। रेल पुलिस मृतक व्यक्ति की भी पहचान में जुटी हुई है।