डुमरी कटसरी: डुमरी गांव में ज़मीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग हुए घायल, सदर अस्पताल में उपचार जारी
श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में तीन धुर जमीन के लिए जमकर लाठी डंडे चले है जिसमे आधा दर्जन लोग घायल हो गए है. सभी घायल को सदर अस्पताल शिवहर में भर्ती कराया गया है जहां ईलाज चल रही है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया है की घटना की सूचना प्राप्त हुई है पुलिस जांच में जुट गई है. पीड़िता के तरफ से आवेदन मिलने पर सख्त कार्रवाई किया जाएगा।