डुमरी कटसरी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी कटसरी पर त्वरित चिकित्सा दल का किया गया गठन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी कटसरी प्रभारी डॉ संजय कुमार ने बताया है की त्वरित चिकित्सा दल का गठन की गई है. उन्होंने बताया है की स्वास्थ्य विभाग के तरफ से हर घर मे दस्तक देकर फाइलेरिया की दवा खिलाई जा रही है. दवा खिलाने के बाद दवा का विपरीत प्रभाव से निपटने के लिए त्वरित चिकित्सा दल का गठन किया गया है. जिसमे 46 स्वास्थ्य कर्मी व 5 सुपरवाइजर मौजूद रहेंगे।