डुमरी कटसरी: उदय छपरा गांव में आग लगने से एक घर जलकर हुआ राख, अग्निशमन वाहन ने आग पर पाया काबू
डुमरी कटसरी प्रखंड के मोहम्मदपुर कटसरी पंचायत के उदय छपरा गाँव में सिराजुल हक के घर मे अचानक आग लगने एक घर जलकर पूरी तरह से राख हो गयी है. अग्निशमन पदाधिकारी रमेश कुमार ने बताया है की घटनास्थल पर अग्निशमन वाहन पहुँचकर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है. आग लगने की कारण अभी स्पस्ट नही हुई है. पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।