बिश्रामपुर: नारी शक्ति वंदन यात्रा के बैनर तले भाजपा महिला टीम ने विश्रामपुर में निकाली रैली,लोगो को किया जागरूक
मंगलवार को नारी शक्ति वंदन यात्रा के बैनर तले भाजपा महिला मंडल टीम के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई।जिसमे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लागू जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जन जन तक बताने का कार्य किया गया।भाजपा नेत्री संध्या सिंह ने बताया की यह कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा महिलाओं के हित में किए कार्य को बताना है।