बिश्रामपुर: टीटी लाईन ओवर ब्रीज पर कोयला लदा ट्रक में लगी आग,आसपास के लोगो मे मचा सनसनी
बोकारो जिले के NH 32 धनबाद बोकारो मुख्य मार्ग स्थित पुपुनकी कालापत्थर के बीच टीटी लाईन ओवर ब्रीज पर गुरुवार रात अचानक एक कोयला लदे ट्रक में आग लग गई।इस घटना को देख आसपास के ग्रामीणों में सनसनी मच गई।हलाकि घटना की सूचना ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड अधिकारी को दी।जिसके बाद घटना की सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड वाहन पहुचकर आग पर काबू पाने की प्रयास जारी की है।