बड़ौत: दौझा में 2 पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर AI तकनीक से हथियार संग फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित, पुलिस जांच शुरू
Baraut, Bagpat | Jul 6, 2026 दौझा गांव के युवकों की AK-47 जैसी राइफल के साथ वायरल तस्वीरों से इलाके में सनसनी फैल गई। तस्वीरों में दौझा गांव के 3 सगे भाइयों समेत 4 युवकों के होने की बात सामने आई है। फोटो वायरल होते ही पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दबिश दी। चारों युवक घर से फरार मिले, एक के परिजन से पुलिस पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में तस्वीरों के AI से एडिट होने की आशंका जताई गई है