बक्सर: कमहरिया गांव के पास हाथ-पैर बंधे बेहोश ई-रिक्शा चालक मिला, मोबाइल, पैसा और ई-रिक्शा गायब, लूट की आशंका
Buxar, Buxar | Oct 7, 2025 मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कमहरिया गांव के पास एक ई-रिक्शा चालक हाथ-पैर बंधे और बेहोशी की हालत में मिला। घटनास्थल से उसका मोबाइल, पैसा और ई-रिक्शा गायब था। घायल की पहचान 35 वर्षीय गुडू यादव, निवासी बड़का खेत, थाना नरही के रूप में हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर मुफ्फसिल थाना अध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।