रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में भाजपा से नाराज 21 युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा, नगर अध्यक्ष बाबेल के नेतृत्व में ली सदस्यता
रामगंजमंडी नगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के 21 युवाओं ने भाजपा की नीतियों के प्रति असंतोष जताते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। रजत नरवाला के प्रयासों से पार्टी में शामिल हुए इन युवाओं को नगर अध्यक्ष पवन बाबेल के नेतृत्व में कांग्रेस का दुपट्टा और माला पहनाकर विधिवत रूप से संगठन में शामिल किया गया।