पटना ग्रामीण: नदी थाना क्षेत्र से पुलिस ने हत्या के प्रयास में शामिल चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
नदी थाना क्षेत्र से पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। रविवार दोपहर 2:00 बजे मामले की जानकारी पटना पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि नदी थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान दो आपराधिक मामलों हत्या के प्रयास में शामिल कुल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।