कौंच: बसोब गांव में जमीनी विवाद में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप, महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की
Konch, Jalaun | Apr 20, 2026 कोंच क्षेत्र के ग्राम बसोब में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में तनाव बढ़ गया, पीड़िता प्रीति पत्नी विजय ने आरोप लगाया कि 18 अप्रैल की सुबह जमीन को लेकर कहासुनी के बाद रात करीब 9 बजे गांव के कुछ लोग घर में घुस आए और मारपीट, गाली-गलौज तथा तोड़फोड़ की, इस दौरान बिजली का मीटर भी तोड़ दिया गया, पीड़िता ने सोमवार सुबह 10 बजे नामजद शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।