बिंदकी: बिंदकी कोतवाली पुलिस टीम ने देसी शराब की दुकान में हुई लूट का अनावरण करते हुए तीन लोगों को किया गिरफ्तार
फतेहपुर जनपद के बिंदकी पुलिस टीम द्वारा चौकी क्षेत्र खजुहा स्थित देसी शराब की दुकान में हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों दिलीप कुमार निवासी ग्राम चक माधोपुर, प्रेम सोनकर निवासी ग्राम नंदापुर तथा शिवजीत निवासी खूंटा झाल जाफरगंज को गिरफ्तार किया गया। पास से देसी शराब के पउवा व बियर के कैन मिले। रविवार को दिन में 3 बजे न्यायालय भेजा गया।