संत कबीर नगर के ओम रिजॉर्ट में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 68 जोड़ों का धार्मिक रीति-रिवाज से विवाह सम्पन्न हुआ। विधायक और अधिकारीयों ने नवदम्पतियों को आशीर्वाद दिया। योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों की शादी का खर्चा कम करना है। सभी को लैंगिक समानता की शपथ भी दिलाई गई।