Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka

सम्राट चौधरी के साथ वायरल तस्वीर पर बोले सांसद अभय कुशवाहा - क्षेत्र के विकास के लिए हजार बार मिलेंगे बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के साथ वायरल हुई तस्वीर को लेकर बिहार की राजनीति में मचे भूचाल के बीच औरंगाबाद के राजद सांसद अभय कुशवाहा ने आज प्रेस वार्ता कर अपनी चुप्पी तोड़ी। सांसद ने कहा कि यह एक औपचारिक मुलाकात थी जो क्षेत्र के विकास को लेकर हुई थी। उन्होंने बताया कि "जिस मुलाकात की तस्वीर वायरल हो रही है, उस समय मैंने अपने क्षेत्र की कई योजनाओं के संबंध में मुख्यमंत्री महोदय से समय मांगा था। उन्होंने तुरंत समय दिया और हमने क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।" अभय कुशवाहा ने स्पष्ट किया कि "मैं एक सांसद हूं। क्षेत्र का विकास करना मेरा दायित्व है। इसके लिए मंत्री, मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री से भी मिलना पड़े तो हम एक बार नहीं हजारों बार मिलेंगे।"

Madanpur, Aurangabad | Jul 17, 2026

MORE NEWS

मदनपुर प्रखंड कार्यालय स्थित बहुउद्देशीय भवन में मासिक गुरु गोष्ठी का हुआ आयोजन

मदनपुर प्रखंड कार्यालय स्थित बहुउद्देशीय भवन में मासिक गुरु गोष्ठी का हुआ आयोजन

Madanpur, Aurangabad | Jul 17, 2026

मदनपुर प्रखंड कार्यालय स्थित बहुउद्देशीय भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने नए राशन कार्ड को लेकर कर्मियों के साथ की बैठक

मदनपुर प्रखंड कार्यालय स्थित बहुउद्देशीय भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने नए राशन कार्ड को लेकर कर्मियों के साथ की बैठक

Madanpur, Aurangabad | Jul 17, 2026

माता-पिता से बड़ा कोई भगवान नहीं - महकार में भावुक हुए जीतन राम मांझी

गयाजी जिले के अत्री विधानसभा क्षेत्र के महकार गांव में केंद्रीय MSME मंत्री जीतन राम मांझी आज भावुक हो गए। उन्होंने अपने पैतृक आवास पर पूर्वजों की प्रतिमाओं का अनावरण किया। इस मौके पर उनके पुत्र और बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन भी मौजूद रहे। जीतन राम मांझी ने कहा - दुनिया में माता-पिता से बड़ा कोई भगवान नहीं। उन्होंने मजदूरी कर हमें पढ़ाया-लिखाया, उसी आशीर्वाद से हम मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री तक बने। मांझी ने राजनीति के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि जब लोग मजाक उड़ाते थे तो छोटे भाई ने हौसला बढ़ाया। साथ ही उन्होंने बांकीपुर उपचुनाव में NDA की जीत का दावा किया और कहा कि सोन नदी का पानी फल्गु तक लाने से दक्षिण बिहार को सूखे से राहत मिलेगी।

#JitanRamManjhi #Gaya #HAM #BiharPolitics #Mahkar

माता-पिता से बड़ा कोई भगवान नहीं - महकार में भावुक हुए जीतन राम मांझी गयाजी जिले के अत्री विधानसभा क्षेत्र के महकार गांव में केंद्रीय MSME मंत्री जीतन राम मांझी आज भावुक हो गए। उन्होंने अपने पैतृक आवास पर पूर्वजों की प्रतिमाओं का अनावरण किया। इस मौके पर उनके पुत्र और बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन भी मौजूद रहे। जीतन राम मांझी ने कहा - दुनिया में माता-पिता से बड़ा कोई भगवान नहीं। उन्होंने मजदूरी कर हमें पढ़ाया-लिखाया, उसी आशीर्वाद से हम मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री तक बने। मांझी ने राजनीति के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि जब लोग मजाक उड़ाते थे तो छोटे भाई ने हौसला बढ़ाया। साथ ही उन्होंने बांकीपुर उपचुनाव में NDA की जीत का दावा किया और कहा कि सोन नदी का पानी फल्गु तक लाने से दक्षिण बिहार को सूखे से राहत मिलेगी। #JitanRamManjhi #Gaya #HAM #BiharPolitics #Mahkar

Madanpur, Aurangabad | Jul 17, 2026