पन्ना: पन्ना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, घर में सेंधमारी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
Panna, Panna | Feb 24, 2026 पन्ना में चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 14 फरवरी को गीता गुप्ता के सूने घर से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने शातिर आरोपी राकेश कोंदर को गिरफ्तार किया है। एसपी निवेदिता नायडू के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में 30 हजार का माल बरामद हुआ है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।