भिवानी: उपायुक्त साहिल गुप्ता और पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह ने सीईटी परीक्षा को लेकर डीआरडीए सभागार में की बैठक
उपायुक्त साहिल गुप्ता ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 26 व 27 जुलाई को आयोजित की जाने वाली सीईटी परीक्षा के पारदर्शी ढ़ंग से संचालन व परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सभी जरूरी पुख्ता प्रबंध किए जा चुके हैं। सीईटी परीक्षा दोनों दिन सुबह और सांय दो सत्र में आयोजित होगी। परीक्षा के संचालन में 51 नोडल अधिकारी व 35 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।