मानिकपुर: एफसीआई गोदाम में मारपीट कर रहे तीन आरोपियों पर थाना मानिकपुर पुलिस ने की कार्रवाई
चित्रकूट, बुधवार दोपहर 3:00 बजे: मानिकपुर थाना क्षेत्र के गुढ़वा गांव में गोदाम से गेहूं की बोरी चोरी की कोशिश कर रहे तीन लोगों को मुकद्दम कोदु ने रोका तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच कर तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 170, 126, 135 BNSS के तहत शाम 5 बजे कार्यवाही की है।