कांके: मोरहाबादी मैदान में मीडिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट, अमानत टीम बनी चैंपियन; शंख टीम को 4-0 से हराया
Kanke, Ranchi | Sep 18, 2026 मोरहाबादी मैदान में गुरुवार की रात करीब नौ बजे आयोजित मीडिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट में अमानत टीम चैंपियन, शंख टीम को 4-0 से हरा दिया। मैच के बाद मुख्य अतिथि एडीजी सीआईडी मनोज कौशिक, रांची प्रेस क्लब अध्यक्ष शंभूनाथ चौधरी समेत अन्य अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।