कोल: जिले में कमिश्नर ने पुलिस और RTO की टीमों के साथ दुर्घटनाग्रस्त स्थानों को किया चिन्हित, रॉन्ग साइड वालों के कटे चालान
Koil, Aligarh | Feb 5, 2026 अलीगढ़ में कमिश्नर संगीता सिंह ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत पुलिस व आरटीओ विभाग की टीमों के साथ दुर्घटनाग्रस्त स्थानों को चिन्हित किया है। इस दौरान कई स्थानों को चिन्हित करते हुए रॉन्ग साइड गाड़ियां दौड़ा रहे लोगों के चालान भी कराये। कमिश्नर ने बताया कि बीते सालों सड़क हादसों में हुई मौतों और हादसों में कमी लाने को लेकर ब्लैक स्पॉट चिन्हित किये हैं।