कुचायकोट: थाना क्षेत्र में साईं मंदिर के पास मोटरसाइकिल और पिकअप की टक्कर, मोटरसाइकिल सवार घायल
कुचायकोट थाना क्षेत्र के कुचायकोट बाजार स्थित साईं मंदिर के समीप आज मंगलवार को शाम करीब 4 बजे एक पिकअप और एक मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई। जिनमे भठवा रूप गांव निवासी उमेश तिवारी के 18 वर्षीय पुत्र नमन कुमार मोटरसाइकिल सवार जख्मी हो गया। जिसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा गया। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गोपालगंज रेफर कर दी।