जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में डीएम सभागार में शिक्षा विभाग की मासिक ई-पत्रिका ‘बोधिका’ के प्रवेशांक का भव्य विमोचन किया गया। डीएम साहिला ने कहा कि ‘बोधिका’ डिजिटल युग में ज्ञान, अनुभव और सूचना के प्रसार का सशक्त माध्यम बनेगी तथा शिक्षा को नई दिशा देगी। उन्होंने इसे विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।