अनूपपुर: भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में पानी में तैरता मिला शव, इलाके में फैली सनसनी
जमुना-ओसीयन क्षेत्र के छोहरी में सुबह पानी में एक अज्ञात शव तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान एवं मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।