जौनपुर पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़,बदमाश के पैर में लगी गोली; साथी सहित दो गिरफ्तार।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की।
पुलिस ने बताया आरोपी रिंकू यादव उर्फ ओमप्रकाश यादव निवासी सरपतहाँ जौनपुर के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया।
उसका साथी सत्यम लोना उर्फ लल्लू निवासी शाहपुर फिरोजपुर, थाना जलालपुर अंबेडकर नगर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां इलाज जारी है।
पुलिस ने बताया कि घायल आरोपी रिंकू यादव थाना सरपतहाँ का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ जौनपुर, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, अमेठी, प्रयागराज और अयोध्या सहित कई जिलों में हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और शस्त्र अधिनियम समेत तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
वहीं उसके साथी सत्यम लोना के खिलाफ भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।