बरेली: नहाते समय VIDEO बनाने का आरोप, पति के बाहर जाते ही पड़ोसी घर में घुसे, महिला ने दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट के आरोप लगाए
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने तीन पड़ोसियों पर नहाते समय कथित तौर पर अश्लील वीडियो बनाने, दुष्कर्म का प्रयास करने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी काफी समय से उसके साथ छेड़छाड़ और अभद्र टिप्पणियां करते थे। आरोप है कि करीब 15 दिन पहले एक आरोपी ने छत से उसका