प्रतापगढ़: शादी में पर्यावरण का अनूठा संदेश, बारातियों को भेंट किए गए अमरूद के पौधे
जिले के अरनिया गांव में आयोजित एक विवाह समारोह ने पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायक संदेश दिया। यहां सपना धोबी के विवाह अवसर पर उनके पिता श्यामलाल धोबी ने बारातियों और अतिथियों को उपहार स्वरूप एक-एक अमरूद का पौधा भेंट किया। इस अनूठी पहल से समारोह में मौजूद सभी लोग प्रभावित हुए और इसकी जमकर सराहना की। विवाह समारोह में केवल पौधे ही नहीं बांटे गए, बल्कि श्यामलाल