बिजनौर: बिजनौर में कोर्ट ने नाबालिक को बहला फुसलाकार कर भगा ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई 10 साल की सजा
Bijnor, Bijnor | Aug 7, 2024 बिजनौर में कोर्ट ने नाबालिक को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को 10 साल के कठोर कारवास व एक लाख दस हजार रुपए के अर्थ दंड की सजा सुनाई है। साल 2019 में विक्रम उर्फ विक्की एक किशोरी को भगा कर ले गया था। और उसके साथ दुष्कर्म किया था। दोस सिद्ध होने के बाद कोर्ट ने दोषी को सजा का ऐलान किया है।