बिजनौर: धामपुर में गांव ढक्का के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल
Bijnor, Bijnor | Aug 7, 2024 बिजनौर जनपद के धामपुर थाना क्षेत्र में नहटोर मार्ग पर गांव ढक्का के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पति-पत्नी को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल से भी दोनों दंपत्ति को हायर सेंटर रेफर किया गया है।