एकंगरसराय: एकंगरसराय में अतिक्रमणकारियों को अंतिम चेतावनी: 1 अगस्त से नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
बाजार को जाम और अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए शुक्रवार को एकंगरसराय नगर पंचायत प्रशासन ने व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क, फुटपाथ और नालों पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को तत्काल अतिक्रमण हटाने का निर्देश देते हुए अंतिम चेतावनी जारी की गई।