प्रतापगढ़: एक बूंद भी बर्बाद नहीं: अफीम तौल केंद्र पर 'धोई' से भी निकाली जाती है अफीम
इंदिरा कॉलोनी स्थित नारकोटिक्स विभाग के अफीम तौल केंद्र पर 11 दिनों तक चले तौल कार्य के दौरान हजारों किलो अफीम का तोल किया गया। इस पूरी प्रक्रिया में विभाग की ओर से विशेष सतर्कता बरती जाती है, ताकि एक ग्राम अफीम भी बेकार न जाए। तौल केंद्र पर काश्तकारों से लेकर जांच और नमूना लेने में लगे कर्मचारियों तक का विशेष ध्यान रखा जाता है। पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी निगरा