Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Jaipur
image
image

अररिया जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, सशस्त्र सीमा बल एवं अन्य खुफिया एजेंसियों के बीच एलआईए (LIA) की बैठक आयोजित अररिया सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा, विकास, आपदा प्रबंधन एवं समन्वित कार्रवाई को लेकर जिला प्रशासन अररिया, पुलिस प्रशासन, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) एवं विभिन्न खुफिया एजेंसियों के बीच स्थानीय इंटेलिजेंस एजेंसी (LIA) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अवैध गतिविधियों की रोकथाम तथा विकासात्मक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु एक प्रभावी सूचना साझाकरण तंत्र विकसित किया जाएगा, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों की रियल टाइम मॉनिटरिंग एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए "वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम" के तहत दुग्ध उत्पादक सहयोग समितियों (मिल्क कोऑपरेटिव सोसाइटी) के माध्यम से किसानों के बीच दुग्ध उत्पादन एवं पशुपालन व्यवसाय को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे स्थानीय किसानों की आय में वृद्धि होगी तथा क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। जिला पदाधिकारी ने बताया कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सीमावर्ती क्षेत्र में सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नो मैंस लैंड के समांतर सोलर पैनलों का अधिष्ठापन किया जाएगा। परियोजना की सफलता के उपरांत नेपाल सीमा से जुड़े अन्य क्षेत्रों में भी सोलर पैनल स्थापित किए जाएंगे, जिससे सीमावर्ती गांवों में निर्बाध एवं सतत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। बैठक में यह भी बताया गया कि सीमावर्ती क्षेत्र में बने स्पोर्ट्स स्टेडियम का उपयोग एसएसबी एवं अन्य एजेंसियों के सहयोग से युवाओं एवं युवतियों को खेल प्रशिक्षण, योग एवं अन्य गतिविधियों से जोड़ने के लिए किया जाएगा। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में व्यापार एवं आम जनजीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी ने यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक एवं केनरा बैंक द्वारा जोगबनी एवं फारबिसगंज में मुद्रा विनिमय (मनी एक्सचेंज) की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने एसएसबी से अनुरोध किया कि आपदा की स्थिति में उनके प्रशिक्षित गोताखोरों एवं बचाव संसाधनों की सहायता जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए गोताखोरों की सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया गया, ताकि आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जा सकें। सभी एजेंसियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार एवं तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर खुफिया सूचनाओं के आधार पर संयुक्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया। बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी कि सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं विकास संबंधी मुद्दों पर सभी एजेंसियां आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्य करेंगी। बैठक में एस एस बी अररिया रेंज के डी आई जी मधुकर अमिताभ, जिलाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन, पुलिस अधीक्षक अररिया श्री जीतेंद्र कुमार ,जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, सशस्त्र सीमा बल तथा विभिन्न खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Araria, Araria | Jun 19, 2026

MORE NEWS

हरिरा पंचायत सरकार भवन बना भ्रष्टाचार की भेंट? ₹1.33 करोड़ खर्च के बावजूद 7-8 वर्षों से अधूरा निर्माण

#HariraPanchayat #PanchayatSarkarBhawan #Bhrashtachar #Kursakanta #ArariaNews #BiharNews #Harira #BreakingNews #GroundReport #PiExpressNews #DevelopmentScam #LocalNews #PanchayatNews #ViralNews #BiharDevelopment

हरिरा पंचायत सरकार भवन बना भ्रष्टाचार की भेंट? ₹1.33 करोड़ खर्च के बावजूद 7-8 वर्षों से अधूरा निर्माण #HariraPanchayat #PanchayatSarkarBhawan #Bhrashtachar #Kursakanta #ArariaNews #BiharNews #Harira #BreakingNews #GroundReport #PiExpressNews #DevelopmentScam #LocalNews #PanchayatNews #ViralNews #BiharDevelopment

Araria, Araria | Jun 20, 2026

#अररिया में महंगाई के खिलाफ #कांग्रेस का हल्ला बोल, पीएम मोदी का #पुतला फूंका

अररिया में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मासूम रेजा के नेतृत्व में चांदनी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया। कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

#ArariaNews #CongressProtest #Mahangai #BiharNews #NavBihar24 #Araria #PoliticalNews #BiharPolitics #BreakingNews #HindiNews

#अररिया में महंगाई के खिलाफ #कांग्रेस का हल्ला बोल, पीएम मोदी का #पुतला फूंका अररिया में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मासूम रेजा के नेतृत्व में चांदनी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया। कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। #ArariaNews #CongressProtest #Mahangai #BiharNews #NavBihar24 #Araria #PoliticalNews #BiharPolitics #BreakingNews #HindiNews

Araria, Araria | Jun 19, 2026

अररिया जनता दरबार में 62 मामलों की सुनवाई, जिलाधिकारी ने समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश।

सात निश्चय 3.0 के अंतर्गत संचालित "सबका सम्मान–जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिला पदाधिकारी, अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। इस दौरान कुल 62 मामलों की सुनवाई की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस क्रम में भूमि नामांतरण, बाँसगीत पर्चा, जमीन बंदोबस्ती, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, अतिक्रमण, राशन कार्ड सहित विभिन्न राजस्व एवं जनकल्याण योजनाओं से जुड़े मामलों पर सुनवाई की गई। जनता दरबार में अरविंद चौधरी (नरपतगंज) द्वारा महादलित बस्ती में सड़क बनाने से संबंधित में,  सरस्वती देवी (कुर्साकांटा)  वृद्धा पेंशन से संबंधित, बद्री नारायण यादव (पलासी)  द्वारा सड़क से अतिक्रमण हटाने से संबंधित, कल्पना कुमारी (अररिया) राशन कार्ड में बच्चों का नाम जोड़ने से संबंधित, दिनेश ठाकुर (नरपतगंज) अपने जमीन पर पड़ोसी द्वारा कब्जा करने से संबंधित, मंजुला देवी (रानीगंज) निजी जमीन पर अवैध कब्जे से संबंधित, श्याम दास (भरगामा) बाँसगीत पर्चा से संबंधित शिकायतें रखी गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर सभी मामलों की जांच कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

अररिया जनता दरबार में 62 मामलों की सुनवाई, जिलाधिकारी ने समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश। सात निश्चय 3.0 के अंतर्गत संचालित "सबका सम्मान–जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिला पदाधिकारी, अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। इस दौरान कुल 62 मामलों की सुनवाई की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस क्रम में भूमि नामांतरण, बाँसगीत पर्चा, जमीन बंदोबस्ती, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, अतिक्रमण, राशन कार्ड सहित विभिन्न राजस्व एवं जनकल्याण योजनाओं से जुड़े मामलों पर सुनवाई की गई। जनता दरबार में अरविंद चौधरी (नरपतगंज) द्वारा महादलित बस्ती में सड़क बनाने से संबंधित में, सरस्वती देवी (कुर्साकांटा) वृद्धा पेंशन से संबंधित, बद्री नारायण यादव (पलासी) द्वारा सड़क से अतिक्रमण हटाने से संबंधित, कल्पना कुमारी (अररिया) राशन कार्ड में बच्चों का नाम जोड़ने से संबंधित, दिनेश ठाकुर (नरपतगंज) अपने जमीन पर पड़ोसी द्वारा कब्जा करने से संबंधित, मंजुला देवी (रानीगंज) निजी जमीन पर अवैध कब्जे से संबंधित, श्याम दास (भरगामा) बाँसगीत पर्चा से संबंधित शिकायतें रखी गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर सभी मामलों की जांच कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Araria, Araria | Jun 19, 2026