*उत्साह के साथ लिया मतदान का संकल्प* बारां, जिला निर्वाचन अधिकारी कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर एवं सीईओ व नोडल अधिकारी स्वीप राजवीर सिंह चौधरी के निर्देशानुसार अंता विधानसभा उपचुनाव में शत् प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से अंता विधानसभा क्षेत्र के समस्त उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजीविका के ग्राम संगठन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।