प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) शिवपुरी के युवा उद्यमी जगदीश कुशवाह की सफलता का आधार बनी है। योजना के तहत मिले 15.66 लाख रुपये के बैंक ऋण और 35 प्रतिशत अनुदान की मदद से उन्होंने अपने व्यवसाय का विस्तार किया और छह लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया।