गोरखपुर: दस्तक अभियान और टीकाकरण की स्थिति जानने के लिए सीएमओ गांव की गलियों में उतरे
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने दस्तक अभियान और नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की स्थिति का जायजा लेने के लिए शनिवार को अचानक चरगांवा ब्लॉक के छोटी जमुनहिया गांव का दौरा किया । वह गांव की गलियों में दस्तक अभियान की हकीकत परखते हुए सीधे नियमित टीकाकरण सत्र स्थल पहुंच गये। उक्त कार्यक्रम की जानकारी सीएमओ मीडिया सेल द्वारा आज दिन शनिवार दोपहर 2:30 बजे मिली ।