गोरखपुर: ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नं 2 के बंगला चौराहे के पास ईट से लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से 11 वी छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई,मृतक छात्रा की पहचान प्रतिमा गौतम पुत्री रामनरेश निवासी जंगल डुमरी नंबर दो मोहम्मदपुर हरिजन बस्ती के रूप में हुई,बताया जा रहा है,छात्रा पढ़ाई करके घर लौट रही थी। तभी शनिवार की दोपहर 2:00 बजे यह दुःखद घटना घट गई।