परिहार: परिवार नियोजन अपनाने से स्वस्थ परिवार का निर्माण संभव: डॉ. अमित कुमार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, परिहार में परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में योग्य दंपतियों को छोटे परिवार के लाभ, गर्भनिरोधक साधनों एवं सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई। एएनएम सुनीता भारती ने बताया कि परिवार नियोजन अपनाने से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य बेहतर रहता है तथा परिवार आर्थिक रूप से भी सशक्त बनता है। सीएचसी प्रभारी डॉ