श्रीनगर: बथनाहा के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक घायल
पूर्णिया-श्रीनगर मुख्य मार्ग के बथनाहा के समीप शनिवार को एक बजे तेज रफ्तार ऑटो के ठोकर से बाईक सवार एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोंगो के द्वारा ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोंगो ने बताया कि बाईक सवार युवक श्रीनगर की ओर जा रहा था। बथनाहा के समीप तेज रफ्तार ऑटो ने बाईक में पीछे से ठोकर मार दिया।