देहरादून: राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर डीएम सविन बंसल ने अधिकारियों की बैठक की
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के 20 एवं 21 जून को जनपद में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सौपे गए कार्यों एवं तैयारियों को समय से पूर्ण करे।