देहरादून: हरिद्वार जमीन घोटाले में सीएम धामी ने की बड़ी कार्रवाई, 2 आईएएस 1 पीसीएस सहित 7 अधिकारियों को किया निलंबित
उत्तराखंड के हरिद्वार नगर निगम में ज़मीन घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त कदम उठाते हुए दो आईएएस, एक पीसीएस सहित सात अधिकारियों को निलंबित किया है। पहले से तीन अधिकारी निलंबित और दो की सेवा समाप्त की जा चुकी है। अनुपयुक्त भूमि की करोड़ों में खरीद पर कार्रवाई हुई है। सीएम ने विजिलेंस जांच, विक्रय पत्र निरस्त करने और रिकवरी के आदेश दिए हैं।