अमरोहा: अमरोहा शहर में जाम से हाल बेहाल, पालिका टीम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों से हुई नोकझोंक
Amroha, Amroha | Dec 19, 2025 अमरोहा शहर में लगातार लग रहे जाम से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए आज शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे नगर पालिका टीम ने शहर के प्रमुख बाजारों और मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले, दुकानों के बाहर रखा गया सामान और अस्थायी कब्जों को हटाया गया।