महागामा: अखिल विश्व गायत्री परिवार महागामा द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा उन्मूलन जागरूकता अभियान आयोजित
Mahagama, Godda | May 31, 2026 परम बंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार महागामा के द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा उन्मूलन जागरूकता अभियान प्रज्ञा पीठ खदरा माल मोहनपुर टीका टोला में आयोजित किया गया। इस दौरान जागरूकता रैली गायत्री मंदिर से निकलकर मुख्य मार्ग होते हुए अनुमंडल कार्यालय, रेफरल अस्पताल, ऊर्जा नगर होते हुए गई।