गढ़पुरा: गढ़पुरा थाना में वाहन जांच के दौरान ₹34,500 जुर्माने की वसूली हुई
बुधवार की देर शाम लगभग 6 बजे के करीब गढ़पुरा थाना क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर बखरी डीएसपी एवं गढ़पुरा थाना अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व सघन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें वाहनों से 34,500 जूमाने वसूला गया। इस पर बखरी डीएसपी ने बताया इस अभियान में दो पहिया वाहन चालकों की ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी कागजात, हेलमेट और डीक्की की जांच की गई।