अनूपपुर: अतिथि शिक्षकों की भर्ती जल्द कराने की मांग, कलेक्टर से मिले अनुज सोनवानी
अनूपपुर। अतिथि शिक्षकों की शीघ्र भर्ती की मांग को लेकर अनुज सोनवानी ने कलेक्टर हर्षल पंचोली से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। कलेक्टर ने जल्द समाधान का आश्वासन देते हुए मौके पर ही जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी से फोन पर चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।