जैसीनगर: जैसीनगर में बारिश के साथ ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी चिंता, कई गांवों में गिरे चना-बेर आकार के ओले
शनिवार शाम 5 बजे जैसीनगर तहसील में अचानक मौसम बदला और तेज हवा, गरज-चमक के साथ 15–20 मिनट बारिश व ओलावृष्टि हुई। रात 11 बजे फिर बारिश के साथ ओले गिरे। मुख्यालय में हल्के ओले पड़े, जबकि रीछई, मिडवासा, वांसा सहित कई गांवों में चना-बेर आकार के ओले गिरे। खारमऊ, जेरा, परासिया, सागौनी पुरैना, नयाखेड़ा, पड़रई, सरखड़ी, चैनपुरा आदि गांवों से भी ओलावृष्टि की खबर है।