वैर: कस्बा वैर से शिवभक्तों का 25 सदस्यीय दल डाक कांवड़ लेने हरिद्वार के लिए हुआ रवाना, नगर पालिका अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी
Weir, Bharatpur | Jul 17, 2025 गुरुवार दोपहर 12 बजे लघु काशी कस्बा वैर से शिव भक्तों का दल डाक कांवड़ लेने के लिए रवाना हुआ।जिसमे 25 सदस्य शामिल है। कांवड़ लेने जाने से पूर्व सभी शिवभक्त शिवालय पर एकत्रित हुए।जहां सभी शिवभक्तों ने विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की। उसके बाद सभी ने नगर की परिक्रमा लगाई। जो भुसावर गेट,कुम्हेर गेट,भरतपुर गेट,बयाना गेट,होकर भुसावर गेट पहुँचे।