बीरपुर: प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा अंबेडकर नगर विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन
वीरपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय अंबेडकर नगर, वीरपुर पूर्वी में शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे नवनिर्मित विद्यालय भवन का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी स्नेहलता वर्मा ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नए भवन से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और शिक्षण कार्य में भी सुविधा होगी।बताया गया कि पहले विद्यालय का भवन जर्जर था।