मोहनलालगंज: पत्नी को बचाने पहुंचे पति को भी दबंगों ने पीटा, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में दंपति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। रायभानखेड़ा निवासी धीरज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोसी सर्वेश, अमरेश और राजेंद्र उसकी पत्नी मुन्नी को लाठी-डंडों से पीट रहे थे। पत्नी को बचाने पहुंचे धीरज को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। गांव वालों की मदद से दोनों को बचाया गया। धीरज का आरोप है कि आरोपी जान से म