अंबिकापुर: तेज बारिश और बिजली गुल होने का फायदा उठाकर अंबिकापुर बाल संप्रेषण गृह से 11 अपचारी बालक फरार, प्रबंधन के उड़े होश
अंबिकापुर बाल संप्रेषण गृह से सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए 11 अपचारी बालकों के फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है ।इस घटना के बाद से बाल संप्रेषण गृह प्रबंधन और पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।फरार हुए बालक अलग-अलग गंभीर मामलों में बंद थे। घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस सभी फरार बालकों की सर गर्मी से तलाश में जुटी हुई है।